मुरार: ग्वालियर गिर्द: ग्वालियर: नीम के पेड़ पर विवाद से खूनी संघर्ष, लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी चले
Morar, Gwalior | Apr 28, 2026 ग्वालियर में मामूली बात पर बड़ा बवाल सामने आया है, जहां खेत की मेड़ पर लगे एक नीम के पेड़ को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। सोमवार शाम करीब 6 बजे हुई इस घटना में लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी तक चल गई, जिसमें कई लोग घायल हो गए।