भोरे: नोबेल गांव के समीप बाइक सवारों की टक्कर से एक महिला गंभीर रूप से घायल, पुलिस जांच में जुटी
थाना क्षेत्र में बीते मंगलवार को सड़क हादसे मैं बाइक सवार एक महिला घायल हो गई। घायल महिला की पहचान विजयीपुर प्रखंड के कोढवलिया गांव निवासी तैयाज अंसारी के 40 वर्षीय पत्नी अलीमा खातून के रूप में हुई है। हादसे के बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए भोरे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों में स्थिति गंभीर देखते हुए गोरखपुर रेफर कर दिया।