लोहरदगा: लड़की ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, आरोपी गिरफ्तार, आरोप से किया इनकार
भंडरा थाना क्षेत्र के 18 साल के युवती के साथ दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने 20 साल के गुड्डू लोहरा नामक युवक को गिरफ्तार किया है। हालांकि युवक ने आरोप को बेबुनियाद और झूठा कहा है। पुलिस ने भंडरा थाना कांड संख्या 5/ 2024 धारा 376, 506 आईपीसी के तहत दर्ज मामले पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।