लोहरदगा: ओयना टोंगरी के पास चलते ऑटो से गश खाकर गिरी इंटर की परीक्षार्थी घायल, सदर अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद रिम्स रेफर
सदर थाना क्षेत्र के ओयना टोंगरी के समीप देरशाम चलती ऑटो से गिरकर इंटरमीडिएट की परीक्षार्थी छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसका प्राथमिक उपचार सदर अस्पताल में कराने के पश्चात बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है। जानकारी अनुसार मधुसूदन लाल अग्रवाल महिला महाविद्यालय स्थित परीक्षा केंद्र से परीक्षा देकर किस्को प्रखंड के नवाडीह गांव लौट रही थी।