लोहरदगा: बक्शीडीपा स्थित होटल में लगी आग 10 हजार का नुकसान
सेन्हा थाना क्षेत्र के बक्शीडीपा में बुधवार को गैस गैस लीक होने से एक झोपड़ीनुमा होटल में आग लग गई जिससे होटल में रखा सामान और खाद्यान्न सामग्री जलकर नष्ट हो गई। अग्निशमन विभाग द्वारा आग पर काबू पाया गया। होटल मालिक सुशील उरांव ने बताया कि होटल में काम करने के दौरान गैस लीक होने के कारण आग लग गई। इस घटना से लगभग ₹10 हजार का नुकसान हुआ है।