लोहरदगा: जेएमएम लोहरदगा छात्र इकाई का हुआ गठन, सोमी कुमारी अध्यक्ष व संतोष उरांव बने सचिव
केंद्रीय कमेटी के निर्देशानुसार झारखंड मुक्ति मोर्चा के छात्र मोर्चा का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष सोमी कुमारी, उपाध्यक्ष गोविंद उरांव, सिमी कुमारी, रोशनी कुमारी, सचिव संतोष उरांव, सहसचिव सोनाली कुमारी, नमूना कुमार, सुचिता कुमारी, कोषाध्यक्ष प्रणीता टोप्पो को बनाया गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को जिला सचिव अनिल उरांव ने गुलदस्ता भेंट कर बधाई दी है।