लोहरदगा: कूडू निवासी संतोष मांझी के हत्यारे एवं हत्या की साजिश करने वाले को हो कड़ी से कड़ी सजा:अनीता देवी जिप उपाध्यक्ष लातेहार
आज 7फरवरी को संध्या जिप उपाध्यक्ष लातेहार अनीता देवी अपने पति कुडू प्रखंड के पूर्व अंचल अधिकारी प्रवीण सिंह,के साथ संतोष मांझी उर्फ मंगलू पासवान कूडू के घर जाकर पीड़ित परिवार से मिली और उनके दुख को साझा करने का प्रयास किया। अनीता देवी मृतक के बच्चों से भी मिली तथा उनकी शिक्षा की जानकारी ली,उन्होंने हत्यारे एवं साजिशकर्ता की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की है।