लोहरदगा: पुणे में आयोजित नेशनल फील्ड इंडोर आर्चरी चैंपियनशिप में लोहरदगा की सृष्टि ने जीता गोल्ड
शहरी क्षेत्र के न्यू रोड निवासी सृष्टि विश्वकर्मा ने 1 से 4 फरवरी तक महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित 13वीं व 14वीं नेशनल फील्ड इंडोर आर्चरी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है। खेलकूद में रुचि रखने वाली सृष्टि ने पहले भी काफी सारे राष्ट्रीय पदक जीते हैं। वह अपनी जीत का श्रेय अपने माता-पिता, बहन एवं अपने गुरु को देती हैं।