सिमडेगा: सिमडेगा में चलंत लोक अदालत शुरू, ग्रामीणों तक पहुंचेगा न्याय
सिमडेगा: बुधवार को 11 बजे व्यवहार न्यायालय परिसर से चलंत लोक अदालत की शुरुआत हुई। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजीव कुमार सिन्हा ने न्यायिक पदाधिकारियों व अधिवक्ताओं के साथ हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना किया। उन्होंने कहा कि इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों तक न्याय और कानूनी जानकारी पहुंचेगी। लोगों से आवेदन लेकर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।