कासगंज: तीर्थनगरी सोरो के विकास के लिए पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने 22 करोड़ 22 लाख की परियोजनाओं का किया लोकार्पण
उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने शुक्रवार को कासगंज जिले की तीर्थनगरी सोरों शूकर क्षेत्र में 22 करोड़ 22 लाख 22 हजार रुपये की विभिन्न पर्यटन परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने हरी की पौड़ी गंगा में दूध चढ़ाकर पूजा-अर्चना भी की। विकास कार्यों से सोरो की तश्वीर फिर से बदलेगी।