मुरादाबाद: दिल्ली रोड स्थित बुद्धि विहार के मैदान में गृहमंत्री अमित शाह जनसभा को करेंगे संबोधित
दिल्ली रोड स्थित बुद्धि विहार के मैदान में गृहमंत्री अमित शाह एक जनसभा को संबोधित करेंगे। आज गृह मंत्री अमित शाह का मुरादाबाद और संभल लोकसभा के लिए जनसभा करेंगे। भाजपा उम्मीदवार सर्वेश सिंह ठाकुर के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। आज सुबह 11:15 बजे पर अमित शाह पहुंचेंगे और जनसभा स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात है।