मुरादाबाद: गलशहीद पुलिस ने एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार कर भेजा जेल
लोकसभा चुनाव को मद्देनजर एसएसपी हेमराज मीणा के द्वारा जिले भर में अपराधियों और वारंटी को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें गलशहीद पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक के पास से एक अवैध चाकू बरामद कर गिरफ्तार करते हुए आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। युवक का जिला अस्पताल में मेडिकल कराकर जेल भेज दिया है।