मुरादाबाद: बिलारी थाना क्षेत्र में शराब के नशे में युवक दूसरी मंजिल से गिरकर हुआ घायल, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
बिलारी थाना क्षेत्र में शराब के नशे में युवक अचानक दूसरी मंजिल से सड़क पर गिरकर घायल हो गया है। जिसको इलाज के लिए परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। परिजनों ने बताया कि युवक काम करके घर वापस लौटा था। वह दूसरी मंजिल से नशे में गिरकर घायल हो गया है।