मुरादाबाद: जिलाधिकारी ने मुरादाबाद में शांतिपूर्वक तरीके से दो बार में अदा कराई ईद की नमाज़
मुरादाबाद स्थित ईदगाह में जिलाधिकारी ने ईद-उल-फितर की नमाज़ दो बार में अदा करवाई। पहले ईद-उल-फितर की नमाज़ मुफ्ती सैयद फहाद साहब ने 8 बजे अदा करवाई। दूसरी बार में शहर इमाम सैयद मासूम अली आजाद साहब ने सुबह 9 बजे अदा करवाई। प्रशासन द्वारा लोगों से सड़क पर नमाज़ नहीं अदा करने की अपील को मुरादाबाद वासियों ने माना।