गढ़वा: हरैया गांव में बाइक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की हुई मौत
Garhwa, Garhwa | Dec 25, 2024 गढ़वा गढ़वा थाना क्षेत्र के हरैया गांव में बाइक के चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक का पहचान कांडी थाना क्षेत्र के ढबरिया गांव निवासी दिनेश चंद्रवंशी के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि दिनेश चंद्रवंशी अपनी बहन के मौत के बाद उसके दाह संस्कार में शामिल होने हरैया गांव आए हुए थे।