प्रखंड के राजवाड़ा गांव स्थित ठाकुरवाड़ी प्रांगण में माघी पूर्णिमा पर रविवार की सुबह 11:00 बजे एक दिवसीय अखंड राम संकीर्तन की भव्य शुरुआत की गई। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूरे ग्राम वासियों के सहयोग से धार्मिक आयोजन का शुभारंभ वैदिक मंत्र विचार पूजा अर्चना और हवन के साथ किया गया। पुरोहित दीपक झा व नकुल झा ने विधि विधान से पूजा संकीर्तन प्रारंभ कराया।