डेराबस्सी में आर्चीज गैलरी में देर रात चोरी, लाखों का सामान लेकर फरार हुए चोर
डेराबस्सी:-अम्बाला-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर स्थित डेराबस्सी में नगर खेड़ा के नजदीक आर्चीज गैलरी में देर रात चोरों ने दुकान का शटर खोलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
आर्चीज गैलरी के मालिक रोहित कपूर ने जानकारी देते हुए बताया कि चोरों ने पहले दुकान का शटर खोला और उसके बाद शीशे का गेट तोड़कर अंदर प्रवेश किया। दुकान के अंदर से बड़ी मात्रा में सामान चोरी किया गया। रोहित कपूर के अनुसार चोरी हुए सामान की अनुमानित कीमत करीब 4 से 5 लाख रुपये है। चोरी किए गए सामान में ब्रांडेड गिफ्ट आइटम, कोरियन ज्वैलरी सहित अन्य महंगा सामान शामिल है।
चोरों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी नहीं छोड़ा और उन्हें भी नुकसान पहुंचाया/हटा दिया, ताकि वारदात से जुड़े सबूत मिटाए जा सकें।
दुकान मालिक द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है और पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य सुरागों के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है।
समाचार स्रोत: स्थानीय जानकारी एवं दुकान मालिक रोहित कपूर द्वारा दी गई जानकारी।
(ब्यूरो चीफ राकेश गांधी की रिपोर्ट)