बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने केदारनाथ धाम पहुंचकर बाबा केदारनाथ के दर्शन किए और मंदिर में पूजा-अर्चना की। अभिनेत्री के धाम पहुंचने की खबर मिलते ही श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में उत्सुकता देखने को मिली। रानी मुखर्जी ने बाबा केदारनाथ के दर्शन कर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं ने उन्हें देखा और उनके साथ फोटो लेने को लेकर भी उत्साह नजर आया। केदारनाथ धाम में इन दिनों बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। बॉलीवुड और अन्य क्षेत्रों की हस्तियों का भी बाबा केदार के दर्शन के लिए धाम पहुंचने का सिलसिला जारी है। तीर्थ पुरोहित हिमांशु तिवाड़ी द्वारा पूजा अर्चना की गयी सम्पन्न।