केएमपी पर छह मौतें, फिर शराब के ठेके पर गिरी गाज—क्या जिम्मेदार अफसर बच गए?
आपको एक बार फिर बता दें 1 सितंबर मंगलवार सुबह लगभग साढ़े चार बजे पलवल के KMP एक्सप्रेसवे पर श्रद्धालुओं से भरी मैक्स लोडर गाड़ी किसी खड़े वाहन से टकराने की हृदय विदारक घटना घटित हो गई। घटना में छह लोगों की मौत और कई लोग घायल हुए।
जिला प्रशासन लेने घटना पर गंभीरता दिखाते हुए संबंधित सड़क एजेंसियों को सक्रिय होकर काम करने के निर्देश दिए हैं। लेकिन फौरी तौर पर कहीं कोई कमी दिखाई नहीं दी तो घटना स्थल के पास चल रहे सौरभ आनन्द के ठेके पर जाकर नजला झाड़ दिया। एक्साइज डिपार्टमेंट ने ठेके पर जाकर तमाम तरह की नुक्तेबाजी के बाद ठेके पर उपलब्ध शराब के सेंपल लेकर ठेके को बंद करा उसके दरबाजे पर लगे ताले पर सील लगा दी। सबसे बड़ा सवाल ये है यदि ठेका अवैध था तो अब तक क्यों चलता था ? एक्सिस डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने ठीक है पर मिली शराब की मात्रा और रिकॉर्ड की चेकिंग की। उपलब्ध स्टॉक के सेंपल लिए गए। और फिर सील करने का बिना कोई कारण बताए वहां से चलते बने।
Palwal, Palwal | Sep 1, 2026