हुज़ूर: मंत्री तुलसीराम सिलावट ने केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्ट वियर के पुनर्निर्माण कार्य का निरीक्षण किया
Huzur, Bhopal | May 5, 2026 भोपाल में केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्ट वियर के पुनर्निर्माण कार्य ने रफ्तार पकड़ ली है। मंगलवार को जलसंसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि शेष कार्य अगले 2 महीने में हर हाल में पूरा किया जाए |