Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

मुरैना नगर: मुरैना पोस्ट ऑफिस से दिनदहाड़े बाइक चोरी,24 घंटे बाद भी FIR नहीं,आखिर इंतजार क्यों?स्टेशन रोड थाने की पुलिस पर सवाल।

Morena Nagar, Morena | Jul 10, 2026
मुरैना शहर के स्टेशन रोड पोस्ट ऑफिस से कर्मचारी सोनपाल नागर की गुरुवार को बाइक चोरी हो गई थी।सीसीटीवी में संदिग्ध युवक बाइक के आसपास घूमता दिखा, फिर भी 24 घंटे बाद तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई। पीड़ित का आरोप है कि फुटेज देने के बावजूद पुलिस केवल और कैमरे देखने की बात कह रही है। इससे कार्रवाई में देरी पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस ने जांच जारी होने की बात कही है।

MORE NEWS

मुरैना में शराब के ठेके के सामने फायरिंग की कोशिश, वीडियो वायरल, व्यापारियों में दहशत

मुरैना। शहर में देर शाम शराब के ठेके के सामने बाइक सवार बदमाशों ने बीच बाजार में कथित तौर पर फायरिंग करने की कोशिश की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे शहर की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गोपीनाथ की पुलिया स्थित शराब के ठेके के सामने बाइक सवार बदमाश पहुंचे और सरेराह फायर करने का प्रयास किया, लेकिन किसी कारणवश गोली नहीं चल सकी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
घटना के बाद व्यापारियों और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि भीड़भाड़ वाले बाजार और शराब के ठेके के सामने इस तरह की वारदात अपराधियों के बढ़ते हौसलों को दर्शाती है। उन्होंने पुलिस से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

#मुरैना #morena #चंबल

मुरैना में शराब के ठेके के सामने फायरिंग की कोशिश, वीडियो वायरल, व्यापारियों में दहशत मुरैना। शहर में देर शाम शराब के ठेके के सामने बाइक सवार बदमाशों ने बीच बाजार में कथित तौर पर फायरिंग करने की कोशिश की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे शहर की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गोपीनाथ की पुलिया स्थित शराब के ठेके के सामने बाइक सवार बदमाश पहुंचे और सरेराह फायर करने का प्रयास किया, लेकिन किसी कारणवश गोली नहीं चल सकी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद व्यापारियों और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि भीड़भाड़ वाले बाजार और शराब के ठेके के सामने इस तरह की वारदात अपराधियों के बढ़ते हौसलों को दर्शाती है। उन्होंने पुलिस से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। #मुरैना #morena #चंबल

Morena Nagar, Morena | Jul 12, 2026

मुरैना NH-44 पर दौड़ते कंटेनर के केबिन में लगी आ.ग, चालक ने कूदकर बचाई जा.न

मुरैना। नेशनल हाईवे-44 पर रविवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब होटल इंद्रलोक के सामने चल रहे एक कंटेनर के केबिन में अचानक आ.ग लग गई। आ.ग लगते ही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत वाहन रोककर केबिन से कूदकर अपनी जा.न बचाई।
घटना के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोगों ने पानी डालकर आ.ग बुझाने का प्रयास किया। 
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आ.ग कंटेनर के केबिन में लगी थी। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। 
#मुरैना #morena

मुरैना NH-44 पर दौड़ते कंटेनर के केबिन में लगी आ.ग, चालक ने कूदकर बचाई जा.न मुरैना। नेशनल हाईवे-44 पर रविवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब होटल इंद्रलोक के सामने चल रहे एक कंटेनर के केबिन में अचानक आ.ग लग गई। आ.ग लगते ही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत वाहन रोककर केबिन से कूदकर अपनी जा.न बचाई। घटना के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोगों ने पानी डालकर आ.ग बुझाने का प्रयास किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आ.ग कंटेनर के केबिन में लगी थी। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। #मुरैना #morena

Morena Nagar, Morena | Jul 12, 2026

मुरैना में बंदूक की नोक पर 10 लाख की डकैती का दावा, पुलिस ने कहानी पर उठाए सवाल

मुरैना जिले के कैलारस क्षेत्र में चिन्नौनी थाना अंतर्गत बर्रेंड गांव निवासी दिलीप पुत्र श्रीलाल रजक ने आरोप लगाया है कि देर रात दो नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर उसकी पत्नी और बेटे को बंदूक की नोक पर बंध.क बना लिया। बदमाशों ने महिला से मा.रपीट कर करीब 10 लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण लूट लिए। घायल महिला का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैलारस में चल रहा है। 
वहीं थाना प्रभारी ऋषिकेश शर्मा का कहना है कि जांच के दौरान परिवार के बयानों में विरोधाभास मिला है और मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
#मुरैना #morena #पुलिस

मुरैना में बंदूक की नोक पर 10 लाख की डकैती का दावा, पुलिस ने कहानी पर उठाए सवाल मुरैना जिले के कैलारस क्षेत्र में चिन्नौनी थाना अंतर्गत बर्रेंड गांव निवासी दिलीप पुत्र श्रीलाल रजक ने आरोप लगाया है कि देर रात दो नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर उसकी पत्नी और बेटे को बंदूक की नोक पर बंध.क बना लिया। बदमाशों ने महिला से मा.रपीट कर करीब 10 लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण लूट लिए। घायल महिला का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैलारस में चल रहा है। वहीं थाना प्रभारी ऋषिकेश शर्मा का कहना है कि जांच के दौरान परिवार के बयानों में विरोधाभास मिला है और मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। #मुरैना #morena #पुलिस

Morena Nagar, Morena | Jul 12, 2026

मुरैना: कामदगिरी कॉम्प्लेक्स की पार्किंग से डेढ़ लाख की TVS Raider चोरी, CCTV में कैद हुआ नकाबपोश चोर

मुरैना: शहर के कामदगिरी कॉम्प्लेक्स की पार्किंग से देर रात एक TVS Raider बाइक चोरी हो गई। पूरी वारदात रात करीब 2:15 बजे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई, जिसमें एक नकाबपोश युवक बाइक ले जाता दिखाई दे रहा है। बाइक मालिक अर्पित गर्ग ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है।

मुरैना: कामदगिरी कॉम्प्लेक्स की पार्किंग से डेढ़ लाख की TVS Raider चोरी, CCTV में कैद हुआ नकाबपोश चोर मुरैना: शहर के कामदगिरी कॉम्प्लेक्स की पार्किंग से देर रात एक TVS Raider बाइक चोरी हो गई। पूरी वारदात रात करीब 2:15 बजे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई, जिसमें एक नकाबपोश युवक बाइक ले जाता दिखाई दे रहा है। बाइक मालिक अर्पित गर्ग ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है।

Morena Nagar, Morena | Jul 12, 2026

#SuccessStory 

जब मेहनत पर बरसी आफत, तब प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना बनी किसान श्री संजय सिंह का संबल

अतिवृष्टि ने छीनी खेतों की हरियाली, बीमा दावा राशि ने लौटाया भरोसा और नई शुरुआत का साहस

किसान के लिए उसकी फसल केवल अनाज नहीं होती, बल्कि उसके परिवार की उम्मीदें, बच्चों के सपने और पूरे वर्ष की आजीविका का आधार होती है। खेत में लहलहाती फसल देखकर किसान भविष्य के सुनहरे सपने बुनता है, लेकिन जब प्रकृति अचानक करवट बदल लेती है, तो उसकी वर्षों की मेहनत कुछ ही दिनों में मिट्टी में मिल जाती है। ऐसे ही कठिन दौर से गुजरे मुरैना जिले की पोरसा तहसील के ग्राम रजौधा निवासी किसान श्री संजय सिंह, जिनके लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना संकट की घड़ी में एक मजबूत सहारा बनकर सामने आई।

वर्ष 2025-26 में हुई अतिवृष्टि और जलभराव ने श्री संजय सिंह के खेतों में खड़ी फसल को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। जिन खेतों में कुछ समय पहले तक हरियाली लहरा रही थी, वहां पानी भर गया और देखते ही देखते पूरी फसल नष्ट हो गई। अपनी आंखों के सामने महीनों की मेहनत को बर्बाद होते देख वे गहरे आर्थिक और मानसिक संकट में आ गए। उन्हें चिंता सताने लगी कि अब परिवार का खर्च कैसे चलेगा और अगली फसल की तैयारी के लिए संसाधन कहां से जुटेंगे।

इसी मुश्किल समय में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना उनके लिए उम्मीद की नई किरण बनकर आई। योजना के अंतर्गत उन्हें 50 हजार रुपये की दावा राशि प्राप्त हुई। 

श्री संजय सिंह बताते हैं कि यदि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ नहीं मिलता, तो फसल नुकसान से उबरना उनके लिए बेहद कठिन हो जाता। उनका कहना है कि यह योजना किसानों को केवल आर्थिक सुरक्षा ही नहीं देती, बल्कि विपरीत परिस्थितियों में उन्हें मानसिक संबल और आगे बढ़ने का साहस भी प्रदान करती है। वे अन्य किसानों से भी आग्रह करते हैं कि प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले संभावित नुकसान से बचाव के लिए अपनी फसलों का बीमा समय पर अवश्य कराएं।

#JansamparkMP  #Morena  #MadhyaPradesh  #pmfasalbimayojna

#SuccessStory जब मेहनत पर बरसी आफत, तब प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना बनी किसान श्री संजय सिंह का संबल अतिवृष्टि ने छीनी खेतों की हरियाली, बीमा दावा राशि ने लौटाया भरोसा और नई शुरुआत का साहस किसान के लिए उसकी फसल केवल अनाज नहीं होती, बल्कि उसके परिवार की उम्मीदें, बच्चों के सपने और पूरे वर्ष की आजीविका का आधार होती है। खेत में लहलहाती फसल देखकर किसान भविष्य के सुनहरे सपने बुनता है, लेकिन जब प्रकृति अचानक करवट बदल लेती है, तो उसकी वर्षों की मेहनत कुछ ही दिनों में मिट्टी में मिल जाती है। ऐसे ही कठिन दौर से गुजरे मुरैना जिले की पोरसा तहसील के ग्राम रजौधा निवासी किसान श्री संजय सिंह, जिनके लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना संकट की घड़ी में एक मजबूत सहारा बनकर सामने आई। वर्ष 2025-26 में हुई अतिवृष्टि और जलभराव ने श्री संजय सिंह के खेतों में खड़ी फसल को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। जिन खेतों में कुछ समय पहले तक हरियाली लहरा रही थी, वहां पानी भर गया और देखते ही देखते पूरी फसल नष्ट हो गई। अपनी आंखों के सामने महीनों की मेहनत को बर्बाद होते देख वे गहरे आर्थिक और मानसिक संकट में आ गए। उन्हें चिंता सताने लगी कि अब परिवार का खर्च कैसे चलेगा और अगली फसल की तैयारी के लिए संसाधन कहां से जुटेंगे। इसी मुश्किल समय में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना उनके लिए उम्मीद की नई किरण बनकर आई। योजना के अंतर्गत उन्हें 50 हजार रुपये की दावा राशि प्राप्त हुई। श्री संजय सिंह बताते हैं कि यदि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ नहीं मिलता, तो फसल नुकसान से उबरना उनके लिए बेहद कठिन हो जाता। उनका कहना है कि यह योजना किसानों को केवल आर्थिक सुरक्षा ही नहीं देती, बल्कि विपरीत परिस्थितियों में उन्हें मानसिक संबल और आगे बढ़ने का साहस भी प्रदान करती है। वे अन्य किसानों से भी आग्रह करते हैं कि प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले संभावित नुकसान से बचाव के लिए अपनी फसलों का बीमा समय पर अवश्य कराएं। #JansamparkMP #Morena #MadhyaPradesh #pmfasalbimayojna

Morena, Madhya Pradesh | Jul 12, 2026