सीलमपुर: चुनाव के मद्देनजर हरियाणा से लाई गई शराब की बड़ी खेप को नारकोटिक्स स्क्वाड ने नंद नगरी इलाके से पकड़ा, एक गिरफ्तार
चुनाव के मद्देनजर दिल्ली एनसीआर में सप्लाई करने के लिए हरियाणा से लाई गई शराब की बड़ी खेप को नारकोटिक्स स्क्वाड ने नंद नगरी इलाके से पकड़ कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। उत्तर पूर्वी दिल्ली के डीपी डॉक्टर जवाई तिर्की ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान दिल्ली के किरारी निवासी 35 वर्षीय विक्रम के तौर पर हुई है. डीसीपी ने बताया आरोपी पेशेवर अपराधी है.