सीलमपुर: दिल्ली के कथित शराब घोटाले में 51 दिन से तिहाड़ जेल में बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जेल से हुए रिहा
कथित शराब घोटाले में 51 दिन से तिहाड़ जेल में बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शुक्रवार शाम जेल से रिहा हो गए है . दोपहर में सुप्रीम कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व CM को 1 जून तक के लिए अंतरिम जमानत दी थी. शाम में बेल की प्रक्रिया पूरी होने के बाद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल अपनी बेटी के साथ तिहाड़ जेल पहुंची थी. वहां से वो साथ निकले