पीरो: मनैनी बाजार गोलीकांड में 5 नामजद पर FIR, गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है
Piro, Bhojpur | Apr 29, 2026 थाना क्षेत्र के मनैनी बाजार में मंगलवार की शाम हुई गोलीबारी की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी। बेलगाम अपराधियों द्वारा एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया, जिसके बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मिली जानकारी के अनुसार, जख्मी युवक की पहचान रोशन कुमार के रूप में की गई है,