सतना: AI से निर्मित प्रतिमाओं और गरबा में अश्लील गानों के विरोध में उतरा बजरंग दल, CSP को ज्ञापन देकर की कार्रवाई की मांग
सतना: बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद (VHP) के कार्यकर्ताओं ने सतना में एआई (AI) से बनी मां दुर्गा की प्रतिमाओं की बिक्री रोकने, उनका वास्तविक स्वरूप बनाए रखने, गरबा पंडालों में अश्लील गानों पर रोक लगाने और सभी प्रतिभागियों के लिए आईडी कार्ड अनिवार्य करने जैसी मांगों को लेकर सीएसपी (CSP) को ज्ञापन सौंपा। संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि धार्मिक भावनाओं और संस्कृति की पवित्रता बनाए रखने के लिए इन नियमों का कड़ाई से पालन किया जाना चाहिए।
#SatnaNews #BajrangDal #VHP #MadhyaPradeshNews