सहसवान: थाना जरीफनगर के नगर दहगवाँ में अज्ञात चोरों ने रिटायर शिक्षक के घर को चोरी का शिकार बनाया
थाना जरीफनगर क्षेत्र के नगर दहगवाँ के वार्ड नंबर 7 में रिटायर शिक्षक सुदर्शन सक्सेना के घर, मोबाइल,लैपटॉप, सोने की ज्वेलरी व अन्य सामान अज्ञात चोर चुरा कर फरार हो गए, मंगलवार बुधवार की रात्रि में लगभग 12:00 बजे घटना बताई जा रही है, घनी बस्ती में चोरी घटना से वार्ड नंबर 7 के लोगों में दहशत है। पुलिस सुस्त और चोर मस्त हैं।