हलसी: तरहारी पिकेट का पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण, व्यवस्था की जांच की
मंगलवार पूर्वाह्न 11 बजे पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार द्वारा हलसी थाना क्षेत्र अंतर्गत तरहारी पुलिस पिकेट का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान पिकेट की आवासीय व्यवस्था, साफ सफाई तथा विभिन्न पंजीयों के रख-रखाव की स्थिति का जायजा लिया गया. पुलिस अधीक्षक ने पिकेट में लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए उनके शीघ्र निष्पादन को लेकर आवश्यक निर्देश दिए.