जलालाबाद: गांव सराय साधौ में दबंगों ने पति-पत्नी से जमकर की मारपीट, पुलिस ने तहरीर लेने के बाद मेडिकल परीक्षण के लिए भेजे पीड़ित
शाहजहांपुर जनपद के थाना जलालाबाद क्षेत्र के गांव सराय साधौ निवासी अर्जुन व उसकी पत्नी राखी ने थाने में तहरीर देकर बताया कि बुधवार की शाम गांव के ही पहाड़ी, अजय व गिरेंद्र ने बच्चों के झगड़े को लेकर उनके साथ मारपीट की। जिससे उनके शरीर में चोट के निशान बन गए व खून छलक आया। आरोपियों ने अर्जुन को छत से नीचे फेंक दिया जिससे उसका उठना बैठना मुश्किल है।