जलालाबाद: एसडीएम कार्यालय जलालाबाद में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर अधिकारियों के साथ हुई मीटिंग दिए आवश्यक दिशा निर्देश
शाहजहांपुर जनपद के तहसील मुख्यालय जलालाबाद में उप जिला अधिकारी कार्यालय में आज उप जिला अधिकारी डॉ रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर एक मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें उन्होंने बताया लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 आने वाला है और आचार संहिता प्रभावित होते ही सभी लोगों को आदर्श आचार संहिता का पालन करना जरूरी है । बैनर, पोस्टर हटवाना है।