जलालाबाद: गांव सराय साधौ में महिला के पुत्र को शराब पिलाकर की गई मारपीट, मोबाइल व लॉकेट छीनने का भी लगाया आरोप
शाहजहांपुर जनपद के थाना जलालाबाद क्षेत्र के गांव सराय साधौ निवासी महिला राम बेटी ने थाना जलालाबाद में आज तहरीर देकर बताया कि बीते दिन की शाम गांव का लालू उनके पुत्र उदयवीर को घर से बुलाकर ले गया और उसको दारू पिलाई। दारू पिलाने के बाद उसके साथ मारपीट कर मोबाइल एवं गले में पड़ा सोने का लॉकेट छीन लिया। महिला ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।