जलालाबाद: अल्लाहगंज निवासी व्यक्ति ने मछली पालन पट्टा फॉर्म न देने का तहसील प्रशासन पर लगाया आरोप
शाहजहांपुर जनपद के नगर अल्लाहगंज निवासी राकेश कश्यप ने बताया कि गांव भी विचोला व साहिबगंज में उन्हें मछली पालने के लिए तालाब का पट्टा आवंटित किया गया है ।परंतु तहसील प्रशासन 6 माह से उनको पट्टा आवंटन का फॉर्म नहीं दे रहे हैं जिससे उनको मिलने वाली छूट का लाभ नहीं मिल पाएगा। उन्होंने तहसील प्रशासन पर गुमराह करने का भी आरोप लगाया है।