चास: बोकारो में विस्थापितों का उग्र प्रदर्शन: डीसी-डीडीसी की शवयात्रा निकाल फूंका पुतला
Chas, Bokaro | Jun 29, 2026 बोकारो जिले में विस्थापित नौजवान संघर्ष मोर्चा ने सात सूत्री मांगों को लेकर सोमवार को उग्र प्रदर्शन किया।समय लगभग साढ़े तीन बजे बताया गया कि कार्यकर्ताओं ने डीसी और डीडीसी की प्रतीकात्मक शवयात्रा निकाली और डीपीएलआर कार्यालय के सामने अंतिम संस्कार का प्रयास किया। पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप कर अर्थी रोक दी, जिससे नोकझोंक और छीना-झपटी हुई।