उज्जैन शहर: शिप्रा तट पर बन रहे ब्रिज और सड़क का कमिश्नर, कलेक्टर ने किया निरीक्षण, धीमी गति पर ₹5 लाख का जुर्माना
आशीष सिंह और रौशन कुमार सिंह ने बुधवार को सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत शिप्रा तट पर निर्माणाधीन ब्रिज और सड़क कार्यों का निरीक्षण किया। श्री अंगारेश्वर से सिद्धवट मंदिर को जोड़ने वाले ब्रिज निर्माण की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए संभाग आयुक्त ने निर्माण एजेंसी पर 5 लाख रुपए की पेनल्टी लगाई। उन्होंने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता जांच कर लैब रजिस्टर में