#प्रदीप जाटव को न्याय दिलाने की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन, एसपी ने मृतक के परिजनों से कुर्सी पर बिठाकर झगड़े के बारे में जानकारी ली और तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए,,,,
दिनांक 26/11/2026 को VIP रोड, मुरैना के वार्ड क्रमांक 35 स्थित सवजीत का पुरा में प्रदीप जाटव के साथ एक बेहद दुखद घटना घटित हुई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक से आ रहे तीन अज्ञात व्यक्तियों की प्रदीप जाटव एवं आकाश से टक्कर हो गई। इसके बाद कहासुनी और मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि प्रदीप जाटव के साथ बेरहमी से मारपीट की गई तथा बाइक चालक ने उन पर ईंट से हमला किया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
उन्हें उपचार के लिए ग्वालियर अस्पताल ले जाया गया, जहां दिनांक 27/11/2026 को उपचार के दौरान उनका निधन हो गया।
आज इस दुखद घटना के आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी शीघ्र गिरफ्तारी एवं कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक, मुरैना को ज्ञापन सौंपा। इस मामले की निष्पक्ष जांच हो, सभी दोषियों की पहचान कर उन्हें कानून के अनुसार सख्त सजा दिलाई जाए तथा पीड़ित परिवार को न्याय मिले।
#प्रदीप_जाटव_को_न्याय_दो
#JusticeForPradeepJatav
#मुरैना #पुलिस_अधीक्षक Morena Breaking #highlightseveryone
#न्याय_की_मांग #कठोर_कार्रवाई
#deependr
Morena, Morena | Nov 28, 2026