खलीलाबाद: संतकबीरनगर में सैनिक बंधु बैठक में पूर्व सैनिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का दिया गया आश्वासन
संतकबीरनगर। अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) चंद्रेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को वीर चक्र सिपाही सत्यवान सिंह सभागार में सैनिक बंधु बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व सैनिकों, उनके आश्रितों एवं वीर नारियों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई और उनके त्वरित समाधान का आश्वासन दिया गया। बैठक की शुरुआत जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल राम प्रकाश म