बिलासपुर: बिलासपुर एसडीएम कार्यालय पर स्मार्ट मीटर के खिलाफ समाजवादी पार्टी का प्रदर्शन
शनिवार को सुबह 11 बजे समाजवादी पार्टी ने वरिष्ठ नेता तजिंदर सिंह विर्क के नेतृत्व में स्मार्ट मीटरों के विरोध में एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने "स्मार्ट मीटर नहीं, चीटर है" के नारे लगाते हुए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा और पुरानी मीटर व्यवस्था बहाल न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी।