रामपुर मनिहारन: नानौता में सैनी समाज ने भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह राणा का स्वागत किया, कार्यकर्ताओं ने एकजुटता पर दिया जोर
सहारनपुर के नानौता नगर में सैनी समाज द्वारा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह राणा का भव्य स्वागत किया गया। यह सम्मान समारोह शनिवार को मोहल्ला शेखजादगान स्थित सैनी समाज की बैठक में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन वार्ड 3 के सभासद तेजपाल सैनी के नेतृत्व में किया गया।