हरदोई: पिहानी के ग्राम पिपरिया में परिवार द्वारा पलायन की खबर पर बोले सीओ, पीड़ित पक्ष का केस दर्ज है, पलायन नहीं कर रहे
Hardoi, Hardoi | Oct 30, 2025 पिहानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पिपरिया में एक परिवार द्वारा गांव से पलायन की खबर का पुलिस ने खंडन किया है। गुरुवार 1 बजे सीओ हरियावां अजीत चौहान ने बताया कि गांव निवासी पीड़ित मनोज की रिपोर्ट 27 अक्टूबर को दर्ज करते हुए निरोधात्मक कार्यवाई की गई थी। सीओ ने बताया कि पीड़ित मनोज ने लिखित तहरीर दी है कि वे गांव नहीं छोड़ रहे हैं।