टीकमगढ़: टीकमगढ़ में करोड़ों की जमीन पर विवादः द्विवेदी परिवार ने लगाए विधायक के परिवार पर आरोप, गौर परिवार ने नाप की उठाई मांग"
वरिष्ठ अधिवक्ता स्व. अंबिका प्रसाद द्विवेदी के परिवार ने खरगापुर विधायक चंदा रानी गौर के परिजनो पर जमीन हड़पने का प्रयास करने और जान को खतरा होने का आरोप लगाया है। वहीं विधायक के देवर गोविंद्र सिंह गौर ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि विवादित भूमि की प्रशासनिक स्तर पर नाप कराई जाए। अपनी जमीन वह लें मेरी जमीन मुझे दें। हमारे पारिवारिक मधुर संबंध है।