#बलिया में खाकी पर गंभीर सवाल! #छात्रा से छेड़खानी के आरोप में सिपाही पर मुकदमा, निलंबन के बाद शांत हुआ ग्रामीणों का आक्रोश
बलिया के दोकटी थाना क्षेत्र की लालगंज #पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही पंकज गुप्ता पर एक छात्रा ने लगातार तीन दिनों तक कोचिंग से घर लौटते समय सुनसान स्थान पर रोककर छेड़खानी करने और मोबाइल नंबर मांगने का गंभीर आरोप लगाया है।
#छात्रा ने लोकलाज के चलते पहले यह बात परिजनों से नहीं बताई। बाद में परिजनों को जानकारी हुई तो ग्रामीणों के साथ निगरानी की गई। आरोप है कि #सिपाही ने फिर छात्रा को रोककर वही हरकत दोहराई। छात्रा के शोर मचाने पर परिजन और ग्रामीण दौड़े तो आरोपी सिपाही मोटरसाइकिल छोड़कर मौके से भाग निकला।
घटना की सूचना पर #CO बैरिया आलोक कुमार गुप्ता, #थानाध्यक्ष, पूर्व भाजपा #विधायक सुरेंद्र सिंह समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण और राजनीतिक कार्यकर्ता लालगंज चौकी पहुंचे। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और सिपाही के #निलंबन की कार्रवाई की, जिसके बाद ग्रामीणों का आक्रोश शांत हुआ।
अब बड़ा सवाल: जिस खाकी पर बेटियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी है, उसी पर लगे ऐसे गंभीर आरोपों की जांच कितनी निष्पक्ष और कठोर होगी? #followerseveryone #nonfollowersviewers
#BalliaNews #UttarPradeshPolice #CrimeNews #WomenSafety #BreakingNews
Belthara Road, Ballia | Sep 12, 2026