बीरपुर: पीएचसी के मुख्य द्वार पर आशा कार्यकर्ताओं का धरना, गेट जाम कर किया विरोध प्रदर्शन
वीरपुर प्रखंड की आशा कार्यकर्ताओं व फेसिलिटेटर अपनी लंबित प्रोत्साहन राशि की भुगतान की मांगों को लेकर लगातार आंदोलनरत हैं। आंदोलन के दूसरे दिन शुक्रवार को दोपहर करीब बारह बजे आशा कार्यकर्ताओं ने वीरपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य प्रवेश द्वार के समीप धरना-प्रदर्शन करते हुए गेट जाम कर दिया। इस दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी का घेराव भी किया गया।