ठेठईटांगर: युवा सम्मेलन: अधिकारों और रोजगार के मुद्दों पर हुई चर्चा
शनिवार दोपहर 3 बजे संत तेरेसा काथलिक चर्च, समसेरा में एक दिवसीय युवा सम्मेलन आयोजित हुआ। मुख्य वक्ता जिला परिषद सदस्य अजय एक्का ने युवाओं को शिक्षा, रोजगार, छात्रवृत्ति एवं सामाजिक अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। सम्मेलन में नेतृत्व विकास, सामाजिक सहभागिता और युवाओं की जिम्मेदारियों पर चर्चा हुई तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।