कराहल: कन्या जूनियर छात्रावास कराहल में समर कैंप का आयोजन, रचनात्मक गतिविधियों से बच्चियों में दिखा उत्साह
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के मार्गदर्शन में जनजातीय कार्य विभाग द्वारा संचालित कन्या जूनियर छात्रावास कराहल में इन दिनों समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। अधीक्षिका श्रीमती सरोज उचारिया ने जानकारी देते हुए बताया कि विभाग द्वारा निर्धारित माड्यूल के अनुसार छात्रावास में विभिन्न रचनात्मक एवं शिक्षाप्रद गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।