कराहल: आपसी विवाद में हंगामा करने से रोकने पर फरियादी से मारपीट, पुलिस ने मामला दर्ज किया
फरियादी के घर के बाहर रामलाल आदिवासी और राधे आदिवासी ने आपसी विवाद के चलते हंगामा खड़ा कर दिया। जब फरियादी ने टोका, तो दोनों आरोपियों ने डंडों से मारपीट करते हुए गंदी-गंदी गालियां दीं। कराहल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कर्राई निवासी दौजू पुत्र बाबू आदिवासी (उम्र 25 वर्ष) ने मारपीट और गाली-गलौच की शिकायत दर्ज कराई है। कराहल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है