कराहल: स्व सहायता समूहों से जुड़कर आत्मनिर्भर बन रहीं साधारण गृहणी, बैंक मित्र व उद्यमी महिलाएं
म.प्र. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित स्वसहायता समूहों से जुड़कर जनजातीय क्षेत्र की महिलाएं आज न केवल आर्थिक रूप से सशक्त बन रही हैं, बल्कि सामाजिक रूप से भी आत्मनिर्भर होकर अन्य महिलाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा दे रही हैं। आदिवासी विकासखण्ड कराहल की अनेक महिलाएं इसका सशक्त उदाहरण हैं, जिनके जीवन में इन समूहों की भागीदारी से अभूतपूर्व बदलाव है।