आजमगढ़ जनपद के सगड़ी तहसील क्षेत्र के सोहराभार बैजाबारी में संत निरंकारी मिशन शाखा के तत्वाधान में रविवार को एक वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया । यह कार्यक्रम संत निरंकारी मिशन के चौथे गुरु संत हरदेव जी महाराज के जन्मदिवस के अवसर पर पूरे विश्व में चलाया जा रहा है । स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय मंगल राय अमृत सरोवर और सार्वजनिक जगहों की साफ सफाई की गई ।