बल्देवगढ़: ग्राम पंचायत डिकौली में आदिवासी पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम हुआ आयोजित
बल्देवगढ़ विकासखंड अंतर्गत डिकौली में आदिवासी पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम में अधिक संख्या में आदिवासी समाज की महिलाएं शामिल हुईं। आदर्श ह्यूमन रूरल डेवलपमेंट सोसायटी के अध्यक्ष मंगल यादव ने समस्त महिलाओं को बताया कि आप सभी लोग अपने खान पान पर ध्यान दें और अपने बच्चों को पौष्टिक आहार दें। ताकि कुपोषण से बचा जा सके।