छीपाबड़ोद: हरनावदा शाहजी में कांग्रेस ने उपचुनाव के लिए चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया और जनसंपर्क किया
हरनावदा शाहजी में पंचायत समिति छीपाबड़ौद के वार्ड नंबर 6 के डॉयरेक्टर पद के उप चुनाव कांग्रेस प्रत्याशी केदार लाल नागर के लिए कार्यालय का उद्घाटन एवं जनसंपर्क कर कांग्रेस के समर्थन में मतदान करने कि अपील की इस दौरान लोकेंद्रसिंह हाडा ठिकाना सारथल, ब्लॉक अध्यक्ष मूलचंद शर्मा, मंडल अध्यक्ष देवेंद्र पंचोली, महफूज भाई सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।