छीपाबड़ोद: परवन डूब क्षेत्र के किसानों के मुआवजे में आ रही समस्या को लेकर छीपाबडौद तहसीलदार को दिया ज्ञापन
छीपाबडौद उपखण्ड क्षेत्र के परवन डूब क्षेत्र के किसानो के मुआवजे में आ रही समस्या को लेकर शनिवार को मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी तहसीलदार छीपाबड़ौद को ज्ञापन दिया। जिसमें कई मांगे किसानों ने रखी।वही चेतावनी दी कि हमारी मांगे नहीं मानी तो हम धरना प्रदर्शन करेंगे,डेम स्थल पर जाकर निर्माण कार्य बाधित किया जाएगा।