पटना ग्रामीण: कंगन घाट के पास जेपी गंगा पथ पर दो कारों की टक्कर, 4 घायल में से दो की हालत गंभीर
पटना सिटी के के कंगन घाट के पास JP गंगा पथ पर सोमवार की देर रात करीब 11 बजे दीदारगंज और पटना की तरफ से आ रही दो कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में चार लोग घायल हुए। इनमें से दो की हालत गंभीर है। गंभीर रूप से घायल दोनों लोगों को नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।